दिल्ली भाजपा के कोर ग्रुप का गठन, सीएम रेखा गुप्ता समेत 12 नेताओं को मिली जगह

HIGHLIGHTS
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेश पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की घोषणा हुई।
- कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 सदस्य शामिल हैं।
- तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, दो सांसदों और दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों को भी जगह मिली है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप का गठन किया गया है। इस कोर ग्रुप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश प्रभारी और दोनों सह-प्रभारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर कोर ग्रुप में जगह दी गई है।
दिल्ली भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से इस कोर ग्रुप की घोषणा की है। इसमें तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, दो सांसदों और दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।
नगर निगम चुनाव की रणनीति बनाने में अहम भूमिका
नगर निगम चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर रणनीति तैयार करने में कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ सांसदों को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे संगठन, राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर लागू करने में मदद मिलेगी।
कोर ग्रुप में शामिल सदस्य
हर्ष मल्होत्रा (प्रदेश अध्यक्ष)
रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री)
पवन राणा (प्रदेश संगठन महामंत्री)
डॉ. हर्षवर्धन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)
वीरेंद्र सचदेवा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब प्रदेश सह-प्रभारी)
जयप्रकाश (राष्ट्रीय मंत्री)
सतीश उपाध्याय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक)
रामवीर सिंह बिधूड़ी (सांसद)
अरविंदर सिंह लवली (विधायक)
मनोज तिवारी (सांसद)
प्रवेश वर्मा (मंत्री, दिल्ली सरकार)
आशीष सूद (मंत्री, दिल्ली सरकार)
विशेष आमंत्रित सदस्य
डॉ. विनय सहस्रबुद्धे (प्रदेश प्रभारी)
जयमांग सोरेंग नामग्याल (प्रदेश सह-प्रभारी)
दर्शना जरदोश (प्रदेश सह-प्रभारी)
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.