'जनता के टैक्स का पैसा शीशमहल पर खर्च हुआ', सीएम रेखा गुप्ता ने आप पर साधा निशाना

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कथित शीशमहल को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी को घेरा।
- उन्होंने पंजाब की जनता से शीशमहल की सच्चाई देखने की अपील की।
- रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली में 12 साल तक विकास के नाम पर खोखले वादे और विज्ञापन किए।
दिल्ली के कथित शीशमहल को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अब पंजाब की राजनीति में भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब के लोगों से शीशमहल की सच्चाई देखने की अपील की। साथ ही आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली में 12 साल तक विकास के नाम पर केवल खोखले वादे और विज्ञापन किए। रेखा गुप्ता के मुताबिक, अब पंजाब में भी उसी कार्यशैली को दोहराया जा रहा है।
जनता के टैक्स का पैसा शीशमहल पर खर्च करने का आरोप
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग लंबे समय से शीशमहल की हकीकत जानना चाहते थे। अब पंजाब की जनता को भी इसे देखना चाहिए, जिससे वह आम आदमी पार्टी सरकार की वास्तविक प्राथमिकताओं को समझ सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से मिले टैक्स के पैसे का इस्तेमाल बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण के बजाय निजी विलासिता और राजनीतिक प्रचार के लिए किया गया।
पंजाब सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां के लोगों ने रोजगार, बेहतर शासन और मजबूत जनसुविधाओं की उम्मीद में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी। लेकिन पंजाब में भी जमीनी समस्याओं को हल करने के बजाय प्रचार और दावों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारों की प्राथमिकता अपनी छवि चमकाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए।
पंजाब की जनता से सीएम रेखा गुप्ता की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने से खर्च होने वाला हर रुपया जनहित और विकास के कामों में लगना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के नागरिकों से अपील की कि वे सरकारों के दावों और जमीन पर किए गए कामों के बीच के अंतर को समझकर अपना निर्णय लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.