BMW M 1000 RR भारत में लॉन्च, 59.90 लाख रुपये है कीमत; 218hp की पावर से लैस

HIGHLIGHTS
- BMW Motorrad ने अपडेटेड M 1000 RR भारत में लॉन्च की।
- बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है।
- इसमें 999cc इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है।
नई दिल्ली। BMW Motorrad ने भारत में अपनी अपडेटेड M 1000 RR मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है। भारत में पेश किया गया यह मॉडल स्टैंडर्ड तौर पर M कॉम्पटिशन पैकेज के साथ आता है। इसे BMW के M कलर ग्राफिक्स के साथ ब्लैकस्टॉर्म मेटैलिक कलर में उतारा गया है। नए अपडेट में दमदार इंजन, बेहतर एयरोडायनामिक्स, चेसिस में बदलाव और इलेक्ट्रॉनिक राइडर असिस्टेंस शामिल किए गए हैं।
इंजन की ताकत और टॉप स्पीड
अपडेटेड M 1000 RR में 999cc का इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 14,500rpm पर 218hp की पावर जनरेट करता है। यह पहले के मुकाबले 6hp ज्यादा है। वहीं, इसका पीक टॉर्क 11,100rpm पर 113Nm है। BMW का दावा है कि बाइक की टॉप स्पीड 300kmph से अधिक है।
इंजन में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें नया सिलिंडर-हेड पोर्ट डिजाइन, नया कंबशन-चैंबर आकार और बदली हुई इनटेक व एग्जॉस्ट वॉल्व ज्योमेट्री शामिल हैं। इसके साथ ही फुल-शाफ्ट टाइटेनियम वॉल्व भी दिए गए हैं।
बाइक के टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। इसमें नए डिजाइन के सिलिंडर-हेड फ्लैंग्स, ओवर हेडर इनलेट्स और अपडेटेड प्री-साइलेंसर शामिल हैं।
वजन, सीट हाइट और टायर साइज
BMW M 1000 RR का वजन 194kg है, जबकि इसकी सीट हाइट 865mm और व्हीलबेस 1,458mm है। बाइक में 16.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसमें करीब 4 लीटर का रिजर्व शामिल है।
टायर की बात करें तो इसके फ्रंट में 12070 R17 और रियर में 200/55 R17 टायर मिलता है।
फीचर्स और राइडर असिस्टेंस में क्या हुए बदलाव?
बाइक के Dynamic Traction Control में अब स्टीयरिंग-एंगल सेंसर तकनीक के साथ स्लाइड कंट्रोल का फीचर भी जोड़ा गया है। यह सिस्टम ट्रैक्शन मैनेजमेंट को स्लिप कंट्रोल और स्लाइड कंट्रोल में बांटता है। इससे रेसट्रैक पर कंट्रोल्ड एक्सेलरेशन ड्रिफ्ट के दौरान राइडर को मदद मिलती है।
इसी सेंसर तकनीक के जरिए BMW Race ABS Pro में ब्रेक स्लाइड असिस्ट भी काम करता है, जो ब्रेकिंग ड्रिफ्ट के दौरान राइडर की सहायता करता है।
इसके अलावा सर्किट में इस्तेमाल के लिए Slick ABS PRO भी उपलब्ध है। बाइक में अन्य फीचर्स के तौर पर डायनामिक ब्रेक कंट्रोल, डायनामिक इंजन ब्रेक कंट्रोल, राइडिंग मोड्स प्रो और हिल स्टार्ट कंट्रोल प्रो शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.