संसद मार्च विवाद के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर पर सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर रोक

HIGHLIGHTS
- सीजेपी के संसद मार्च के दौरान सादे कपड़ों में लाठीचार्ज के वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने निर्देश जारी किए।
- जंतर-मंतर पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अब केवल यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने को कहा गया है।
- सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर उठे सवालों पर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया।
नई दिल्ली। सीजेपी के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने जंतर-मंतर पर ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को केवल वर्दी में ही तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। अब प्रदर्शन स्थल पर ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौजूद नहीं रहेगा।
सीजेपी ने सोशल मीडिया पर उठाए थे सवाल
मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी संबंधित इकाइयों को संदेश भेजा गया। इसमें साफ कहा गया कि जंतर-मंतर पर तैनात पुलिसकर्मी पुलिस की यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करेंगे और सादे कपड़ों में किसी की तैनाती नहीं होगी।
यह निर्देश उस समय आया है, जब सोमवार को संसद मार्च के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे। इन वीडियो में कथित तौर पर सादे कपड़ों में कुछ लोग पुलिस की लाठियों से प्रदर्शनकारियों पर हमला करते दिखाई दे रहे थे।
सीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाया था कि सादे कपड़ों में लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वाले लोग कौन हैं और उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने के लिए किसने लगाया।
दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों के आरोपों का जवाब दे रही है, हालांकि सादे कपड़ों में लाठी चलाने वाले लोगों के आरोपों पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.