उत्तर प्रदेश
गोंडा में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 3.7 मापी गई तीव्रता

शुक्रवार की सुबह गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया गया।
भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी नुकसान की खबर नहीं है। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण नुकसान नहीं हुआ, फिर भी प्रशासन सतर्क है और सभी संबंधित विभागों से जानकारी जुटा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित रहने की अपील की।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.