सब्जियों से खूबसूरती बढ़ाएं: जानें रस और फेस-पैक के आसान तरीके

सब्जियां सिर्फ विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत नहीं हैं, बल्कि ये आपकी त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए भी लाभकारी हैं। रोज़ाना अपनी थाली में रंग-बिरंगी और सीजनल सब्जियों को शामिल करने से हेल्थ सुधारता है और चेहरा अंदर से हेल्दी दिखता है। पिंपल्स, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, बालों का झड़ना और नाखूनों का टूटना जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम भी कम होती हैं।
इसके अलावा कुछ सब्जियों का रस सीधे स्किन और बालों पर इस्तेमाल करके आप अपनी ब्यूटी में और निखार ला सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे प्याज, लहसुन, आलू, टमाटर और खीरे का इस्तेमाल आपकी खूबसूरती बढ़ा सकता है।
1. आलू से चेहरे में निखार
आलू का रस त्वचा को तुरंत ग्लो देता है। आप इसे सीधे काटकर चेहरे पर रब कर सकते हैं या आलू का रस, टमाटर का रस, चावल का आटा और एलोवेरा जेल मिलाकर गुलाबजल के साथ फेस पैक बना सकते हैं। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से टैनिंग कम होती है और त्वचा नेचुरली ग्लो करती है।
2. प्याज के रस से मजबूत बाल
प्याज का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें सल्फर होता है, जो केराटिन के निर्माण में मदद करता है। इससे बाल घने, मजबूत और चमकदार रहते हैं, साथ ही डैंड्रफ भी कम होती है। आप कॉटन से प्याज का रस स्कैल्प पर लगा सकते हैं और 1 घंटे बाद शैंपू कर लें। इसे अदरक के रस के साथ मिलाकर लगाना भी लाभकारी है।
3. टमाटर से दाग-धब्बों पर कंट्रोल
टमाटर का रस बेसन और हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होते हैं। इससे त्वचा साफ और क्लियर नजर आती है। आप टमाटर को काटकर फ्रिज में 1 घंटे रखने के बाद सर्कुलर मोशन में चेहरे पर रगड़ सकते हैं, इससे पोर्स टाइट होते हैं और चेहरा चमकदार दिखता है।
4. लहसुन से मजबूत नाखून
लहसुन का रस निकालकर अपने नाखून कुछ मिनटों के लिए इसमें डुबोएं और फिर धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे नाखून मजबूत और चमकदार बनते हैं। चाहें तो लहसुन की कलियों को छीलकर सीधे नाखूनों पर मसाज भी कर सकते हैं।
5. खीरे का रस: ठंडक और हाइड्रेशन
खीरे का रस आंखों पर लगाने से ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल कम होते हैं। पैरों या सूखी त्वचा के लिए खीरे के रस को जैतून के तेल और नींबू के साथ मिलाकर स्किन पर लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेट और नरम बनी रहती है।
इन आसान तरीकों से आप अपनी स्किन, बाल और नाखूनों की सेहत सुधार सकते हैं। सब्जियों के रस और फेस-पैक का नियमित इस्तेमाल ब्यूटी रूटीन में प्राकृतिक निखार लाता है और बिना केमिकल्स के खूबसूरती बढ़ाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.