यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! होली से पहले ही मिलेगा वेतन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी आदि को फरवरी माह का वेतन होली से पहले भुगतान करने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वेतन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वेतन भुगतान के लिए शनिवार को कार्यदिवस घोषित
इस आदेश के अनुसार फरवरी का वेतन समय पर देने के लिए शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इससे सभी कर्मचारी, चाहे वे संविदाकर्मी हों या नियमित सरकारी कर्मचारी, होली से पहले अपने वेतन प्राप्त कर सकेंगे।
होली का अवकाश
इस वर्ष होली का अवकाश 3 दिन, 2 मार्च से 4 मार्च तक रहेगा। सभी कर्मचारियों को होली का विशेष अवकाश 3 मार्च को निर्धारित किया गया है।
पेंशनर्स को भी लाभ
सरकार ने इस माह पेंशनर्स के लिए भी पेंशन भुगतान का आदेश जारी किया है। 28 फरवरी तक सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका वेतन और पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। वित्त विभाग ने इस आदेश के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.