मुरादाबाद में परचून दुकानदार की पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की हत्या, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद में परचून दुकानदार अख्तर अली (45) की हत्या उसके ही घरवालों और प्रेमी की साजिश के तहत की गई, पुलिस ने मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर क्षेत्र के गोधी निवासी अफसर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका भाई अख्तर अली अपने गांव में परचून की दुकान चलाता था। 27 जनवरी को वह रामपुर दोराहे से दुकान का सामान लेने गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिवार ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
28 जनवरी को अख्तर अली की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। शुक्रवार शाम को सिरसवां गौड़ के पास नहर में भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि अख्तर अली की पत्नी का गांव के ही अल्ताफ से अवैध संबंध थे। अख्तर अली अक्सर अपनी पत्नी को टोका-टोकी करता था। इसी चलते उसकी पत्नी ने अल्ताफ के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, अल्ताफ और अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों ने हत्या की घटना कबूल कर ली है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.