उत्तर प्रदेश
लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार

लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले के प्रमुख आरोपी राशिद नसीम को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ अब तक करीब 554 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। आरोप है कि निवेश के बहाने लोगों से लगभग 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।
बताया गया है कि लोगों को लुभावने रिटर्न का वादा करके राशिद नसीम ने उनके पैसे ऐंठे और इसके बाद 2019 में वह देश छोड़कर दुबई भाग गया था। ईडी और ईओडब्ल्यू की ओर से प्रत्यर्पण का अनुरोध करने के बाद दुबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत वह भारत लाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.