सासाराम में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी बस कंटेनर से टकराई, 10 घायल

HIGHLIGHTS
- सासाराम में फोरलेन हाईवे पर पर्यटकों से भरी बस कंटेनर से टकराई, हादसे में 10 लोग घायल हुए।
- सभी घायल पर्यटक तमिलनाडु के बताए जा रहे हैं, जिन्हें सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
- एनएचआई टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी है।
सासाराम (रोहतास)। जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह फोरलेन हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। कुम्भहऊ गेट के पास वाराणसी से गया जा रही पर्यटकों से भरी बस एक कंटेनर से टकरा गई।
बस और कंटेनर की टक्कर में 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल पर्यटक तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घायलों में कुन्नू स्वामी, बीके सुंदरम, रवि, डॉ. सुंदरी, डॉ. आर मोहन, मल्लिका, विजया, कौशल्या और मनोरमा समेत अन्य पर्यटक शामिल हैं।
हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
एनएचएआई टीम के नर्सिंग स्टाफ अजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पर्यटकों को बस से निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.