मंदार पहाड़ छेड़छाड़ मामले में बड़ा एक्शन, तीन आरोपितों के घर पर चला बुलडोजर

HIGHLIGHTS
- कार्रवाई शनिवार को बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में हुई।
- अब्दुला, नितीश और विकास राय के घरों पर प्रशासन पहुंचा।
- अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया।
बांका। मंदार पहाड़ पर एक युवती के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाया। अब्दुला, नितीश और विकास राय के घरों पर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राज कुमार के साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के कुछ स्वजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल की टीम ने शनिवार को मंदार पहाड़ स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। इससे पुलिस की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सभी आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में छह से सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.