पाकिस्तान से कट्टरता फैलाने का आरोप, पूर्णिया का 23 साल का छात्र गिरफ्तार; मोबाइल से मिले वीडियो

HIGHLIGHTS
- पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय मो. शाहिद अख्तर गिरफ्तार।
- शाहिद पूर्णिया कॉलेज में जंतु विज्ञान का छात्र है।
- आंध्र प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर खुफिया विभाग ने कार्रवाई की।
पूर्णिया। पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में रहकर देश में धार्मिक कट्टरता फैलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला निवासी शमीम अख्तर के 23 वर्षीय बेटे मो. शाहिद अख्तर के रूप में हुई है। शाहिद पूर्णिया कॉलेज में जंतु विज्ञान का छात्र है। आंध्र प्रदेश से मिली सूचना के बाद खुफिया विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान युवक के मोबाइल फोन से कई वीडियो संदेश मिलने की बात सामने आई है। आरोप है कि ये वीडियो पाकिस्तान से भेजे जाते थे और शाहिद इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रसारित करता था।
गिरफ्तारी के बाद एटीएस समेत देश की अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी उससे कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पाकिस्तान के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय इस ग्रुप के नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है।
जांच में पता चला है कि मो. शाहिद अख्तर का संपर्क पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, हैदराबाद और देश के अन्य इलाकों में मौजूद ऐसे युवकों से भी था, जो धार्मिक कट्टरता से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहे थे।
कट्टरता से जुड़े वीडियो फैलाने के लिए बना चुका था आठ YouTube चैनल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, पूर्णिया के मधुबनी स्थित काली प्रसाद यादव टोला का रहने वाला शाहिद अख्तर कथित तौर पर कट्टरता से जुड़े वीडियो प्रसारित करने के लिए अब तक आठ YouTube चैनल बना चुका था।
शुरुआत में वह अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऐसे वीडियो साझा करता था। इन वीडियो पर जब अधिक व्यूज आने लगे और खुफिया विभाग को इसकी जानकारी मिली, तो उसकी सोशल मीडिया आईडी ब्लॉक करवा दी गई।
सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के बाद भी उसने वीडियो प्रसारित करना बंद नहीं किया। इसके बाद उसने YouTube चैनल बनाकर इस गतिविधि को जारी रखा। आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री अपलोड करने के आरोप में उसके सभी आठ चैनल बंद किए जा चुके हैं।
जांच के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे लोगों और देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद नेटवर्क के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए शाहिद सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करता था।
पाकिस्तान में मौजूद अली इमरान के संपर्क में था शाहिद
जांच में एक और अहम जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार शाहिद अख्तर कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे अली इमरान के संपर्क में था। उसका मोबाइल नंबर +923705944655 से जुड़ा हुआ बताया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.