दिल्ली में बड़ा हादसा: आग की चपेट में आया परिवार, मां और दो बेटियों ने गंवाई जान

HIGHLIGHTS
- दिल्ली की लोधी कॉलोनी के बी ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक घर की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, जिसमें महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई।
- आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका।
- दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर घर से शव बाहर निकाले, फिलहाल आग के कारणों की जांच और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
नई दिल्ली। दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मकान में लगी आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, लोधी कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब 10:22 बजे आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इस हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की झुलसकर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीनों शव बाहर निकाले। हालांकि, आग में फंसे लोगों को बचाया नहीं जा सका।
फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.