मुजफ्फरनगर: डिस्ट्रिक्ट बार एसो.चुनाव में 2382 में से 1911 वकीलों ने किया मतदान

मुजफ्फरनगर। जिले की कचहरी परिसर में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस बार अध्यक्ष, महासचिव और अन्य सात पदों के लिए कुल 71 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदाता वकीलों की संख्या 2382 थी, जिनमें से 1911 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह 7.30 बजे से ही वकीलों की लंबी कतारें मतदान केंद्र पर लग गईं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्वक हुई और सभी वकीलों का आभार जताया।
अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिंदल, अर्जुन सिंह, प्रमोद त्यागी, अंजुम खान और सुरेंद्र पाल मैनवाल सहित कई उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं महासचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार, नवाब अली चौधरी, प्रदीप कुमार मलिक, विकास त्यागी और सुरेंद्र कुमार मलिक सहित अन्य उम्मीदवार थे।
मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना में मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया के साथ एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसनंद शर्मा और अन्य चुनाव अधिकारियों की टीम शामिल रहेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस चुनाव में वकीलों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया और उम्मीद है कि नतीजे जल्द घोषित होंगे, जो नए नेतृत्व की दिशा तय करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.