मुजफ्फरनगर: भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता के खिलाफ भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए सरकार से इस समझौते को रद्द करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि यह समझौता किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि अमेरिका से आने वाले उत्पाद भारत में फ्री बिक्री होंगे, जबकि भारत से जाने वाले उत्पाद पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा। राठी ने कहा कि देश के सभी किसान प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं और किसी बाहरी दबाव में आकर इस समझौते को लागू नहीं किया जाना चाहिए।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो इस समझौते के खिलाफ खेती के मैदानों में भी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने खेतों में जाकर इस समझौते की प्रतियां जलाई जाएंगी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बीएसए को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। उनका अगला धरना बीएसए कार्यालय पर होगा।
प्रदर्शन में किसानों ने स्थानीय समस्याओं को भी उठाया। गंग नहर पर निरगाजनी पावर हाउस के पास पुल कमजोर होने के कारण आवागमन बंद है, जिससे किसानों को गन्ने डालने और खेतों में आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से पुल का शीघ्र निर्माण कराने और भूराहेड़ी से फलोदा तक 5-5 फीट सड़कों का सुधार करने की मांग की।
इस दौरान प्रदर्शन में नीरज पहलवान, योगेश शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, सुमित गोयल, मोनू प्रधान, अंकित राठी, अक्षय सलावत, राजेन्द्र, रामकुमार, राकेश, विनोद, मनोज कुमार, वीरेन्द्र, धर्मपाल और राजेश कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.