मुजफ्फरनगर में महिला ने मोबाइल विवाद के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। मीरापुर के खेड़ी सराय गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता राधिका (24) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना का मुख्य कारण पति से मोबाइल फोन दिलाने को लेकर हुई कहासुनी रही।
तीन साल पहले हुई थी शादी
राधिका की शादी करीब तीन साल पहले गांव के आशीष से हुई थी। वर्तमान में आशीष उड़ीसा में कपड़े की फेरी का काम कर रहा था, जबकि राधिका अपने दो साल के बेटे वासु के साथ गांव में रह रही थी। शुक्रवार दोपहर को मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान दंपती के बीच नया मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हो गया।
घर में ही लिया जीवन का अंत
कहासुनी के बाद राधिका ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका दो वर्षीय बेटा वासु इस घटना से बेहाल है। पुलिस का कहना है कि पति के गांव आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस जांच में जुटी
सीओ जानसठ रुपाली राय ने बताया कि राधिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पति को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की गहन जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.