पार्लर जाने की जरूरत नहीं! घर पर इन 3 स्टेप से करें फेस क्लीनअप

बाजार में स्किन केयर के लिए अनगिनत ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। सस्ते से लेकर महंगे ब्रांड तक हर विकल्प मौजूद है, लेकिन इनके इस्तेमाल को लेकर अक्सर एक चिंता बनी रहती है—कहीं इनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान तो नहीं पहुंचा देंगे। कई बार ये प्रोडक्ट्स तुरंत निखार तो दे देते हैं, मगर लंबे समय में साइड इफेक्ट भी दिख सकते हैं।
इसी वजह से आजकल लोग फिर से आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। देसी नुस्खे न सिर्फ किफायती होते हैं, बल्कि त्वचा के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित भी माने जाते हैं। अगर आप घर पर ही कम खर्च में फेस क्लीनअप करना चाहते हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर यह संभव है।
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए शरीर का संतुलित होना जरूरी है। वात, पित्त और कफ दोष संतुलित रहें तो त्वचा पर प्राकृतिक निखार बना रहता है। इसलिए बाहरी देखभाल के साथ अंदरूनी स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है।
घर पर सस्ता फेस क्लीनअप कैसे करें?
क्लींजिंग (Cleansing)
सबसे पहले चेहरे की गहराई से सफाई जरूरी है। पोर्स में जमी धूल-मिट्टी और तेल पिंपल्स व दाग-धब्बों का कारण बन सकते हैं।
गुलाब जल में थोड़ा सा नींबू रस मिलाएं।
कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
इससे त्वचा की गंदगी साफ होगी और ताजगी महसूस होगी।
स्क्रबिंग (Scrubbing)
डेड स्किन हटाने के लिए हल्की स्क्रबिंग जरूरी है।
एक चम्मच दूध में चीनी का बारीक पाउडर मिलाएं।
1–2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
ध्यान रखें कि स्क्रब बहुत सख्त न हो, वरना त्वचा को नुकसान हो सकता है।
फेस पैक (Face Mask)
स्क्रबिंग के बाद पोर्स को सामान्य करने के लिए फेस पैक लगाएं।
बेसन, शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें।
सादे पानी से धो लें और बाद में मॉइस्चराइजर लगाएं।
इन घरेलू चीजों से करीब 50 रुपये के खर्च में तीन-स्टेप क्लीनअप किया जा सकता है। इससे त्वचा साफ, मुलायम और निखरी हुई नजर आएगी।
हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी स्किन टाइप को जरूर समझें। यदि त्वचा संवेदनशील है या कोई समस्या है, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.