दिल्ली के नंद नगरी में युवक की हत्या, गगन पार्क में खून से लथपथ मिला शव

HIGHLIGHTS
- पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके के गगन वाले पार्क में युवक की हत्या कर दी गई।
- मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हुई है।
- गुरुवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस को पार्क में शव पड़े होने की सूचना मिली।
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में स्थित गगन वाले पार्क में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि गगन पार्क में छतरी के नीचे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है।
जीटीबी अस्पताल ले जाया गया
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.