गले लगाने के लिए आगे बढ़े मैक्रों, तो पीछे हट गईं आइसलैंड की प्रधानमंत्री; वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS
- डबलिन में 12 नवंबर 2026 को यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक आयोजित हुई।
- बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर शामिल हुईं।
- मुलाकात के दौरान मैक्रों ने क्रिस्ट्रुन को गले लगाने के लिए आगे झुकने की कोशिश की।
डबलिन। आयरलैंड गणराज्य की राजधानी डबलिन में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को 'यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी' (EPC) की बैठक आयोजित हुई। इस गोलमेज बैठक में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रोस्टाडोटिर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिस्सा लिया।
यूरोपीय नेताओं की इस बैठक के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टाडॉटिर के बीच एक असहज स्थिति बन गई। दोनों के बीच हुए इस पल को कैमरे ने कैद कर लिया।
फ्रांस के राष्ट्रपति और आइसलैंड की PM के बीच असहज पल
डबलिन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर की मुलाकात के दौरान एक अजीब राजनयिक क्षण देखने को मिला।
दरअसल, मैक्रों ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए उन्हें गले लगाने के लिए आगे झुकने की कोशिश की। इसी दौरान क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर पीछे की ओर हट गईं। दोनों के बीच हुई यह स्थिति कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और एक सामान्य दोस्ताना मुलाकात असहज पल में बदल गई।
इमैनुएल मैक्रों और क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर की यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हुए इस घटनाक्रम ने लोगों का ध्यान खींचा।
डबलिन में शिखर सम्मेलन
गुरुवार को डबलिन में लिफी नदी के किनारे 40 से अधिक यूरोपीय देशों के नेता शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। बैठक में यूरोप की संवेदनशील सुरक्षा स्थिति प्रमुख मुद्दा रही।
इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत दोबारा शुरू कराने की नई कोशिशें भी जारी हैं। इस पहल को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है।
'यूरोपीय राजनीतिक समुदाय' (EPC) की इस बैठक में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल हुए। बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और नाटो महासचिव मार्क रुटे भी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.