जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रदर्शन की अनुमति नहीं

HIGHLIGHTS
- भारद्वाज ने लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।
- पुलिस ने जंतर-मंतर रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया।
- प्रदर्शन स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज और अन्य कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वहां से बाहर कर दिया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने लोगों से अपील की थी कि वे बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें और विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करें।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग की है। जंतर-मंतर रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जंतर-मंतर पर BNS की धारा 163 भी लागू कर दी गई है।
वहीं, आम आदमी पार्टी और स्टूडेंट यूनियन के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया गया है।
इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
दिल्ली में अगली सूचना तक संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बंद रहेंगे ये स्टेशन
- जनपथ
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- राजीव चौक
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- लोक कल्याण मार्ग
- INA
- चावड़ी बाजार
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- नई दिल्ली
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं
दिल्ली पुलिस ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
5000 जवान तैनात
जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का आह्वान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण की ओर से किया गया है।
वोटर लिस्ट और चुनाव कराने के तरीके में गड़बड़ियों के आरोपों के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की जा रही है।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल, टॉल्स्टॉय मार्ग और केरल भवन को दोनों तरफ से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा अशोक रोड के पास भी बैरिकेडिंग की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.