दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में किशोरी से दुष्कर्म मामले में 398 पन्नों की चार्जशीट, सीमेन और DNA बने अहम साक्ष्य

HIGHLIGHTS
- घटना चलती स्लीपर बस में हुई थी।
- दिल्ली पुलिस ने मामले में 398 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
- जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्रमुखता दी गई है।
नई दिल्ली। चलती स्लीपर बस में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस ने इस मामले में 398 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सीमेन, बाल, डीएनए और अन्य जैविक नमूनों को महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है।
कोर्ट ने पिछले सप्ताह पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बस की पहचान की और उसे तिमारपुर के पार्किंग क्षेत्र से बरामद किया।
बस की बरामदगी के बाद पुलिस ने चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी कानपुर के रहने वाले हैं।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.