मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत के प्रतिष्ठित फोटोग्राफरों में शुमार रघु राय का रविवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। अपनी कैमरे की दृष्टि से भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जीवन की गहरी झलक दुनिया तक पहुंचाने वाले रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी का बड़ा नाम माना जाता है।
उनके बेटे और फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि दो साल पहले उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज सफल रहा था। इसके बाद बीमारी पेट तक फैल गई थी, जिसे भी नियंत्रित कर लिया गया था। हालांकि हाल ही में कैंसर मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उम्र संबंधी अन्य परेशानियां भी बढ़ गई थीं।
रघु राय अपने पीछे पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और बेटियों लगन, अवनि और पूर्वई को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.