बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कुबेर के खजाने तक पहुंची, रिकॉर्ड का सत्यापन शुरू

HIGHLIGHTS
- बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कुबेर के खजाने तक पहुंची।
- पुलिस टीम ने खजाने में सुरक्षित वस्तुओं और अभिलेखों का सत्यापन किया।
- जांच में अब तक रिकॉर्ड में दर्ज सभी वस्तुएं सुरक्षित मिली हैं।
बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब कुबेर के खजाने तक पहुंच गई है। बुधवार को चढ़ावे की नियमित गणना के साथ पुलिस जांच टीम ने कुबेर के खजाने में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं और अभिलेखों का गहन सत्यापन किया।
पूरे दिन विशेषज्ञ लेखाकारों की टीम खजाने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करती रही और अभिलेखों में दर्ज विवरणों का मिलान किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक और जांच टीम के पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि कुबेर के खजाने में रखी सभी वस्तुओं का अभिलेखों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में जिन वस्तुओं का रिकॉर्ड दस्तावेजों में दर्ज है, वे सभी खजाने में सुरक्षित पाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।
वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र के अलावा समिति के सभी पटलों का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि पुलिस जांच में मंदिर समिति की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.