हरियाणा की फैक्टरी में हुई मुलाकात, सीतापुर में अभिषेक से शादी कर तमन्ना बनीं मुस्कान वर्मा

HIGHLIGHTS
- बिहार निवासी तमन्ना परवीन ने सीतापुर के अभिषेक वर्मा से विवाह किया।
- दोनों की मुलाकात हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करने के दौरान हुई थी।
- साथ काम करते हुए दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए।
प्रेम, विश्वास और आपसी सहमति के आधार पर बिहार की तमन्ना परवीन पुत्री शमशाद ने सीतापुर निवासी अभिषेक वर्मा के साथ विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के बाद तमन्ना परवीन ने अपना नाम बदलकर मुस्कान वर्मा रख लिया और हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था जताते हुए इसे अपना लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, तमन्ना परवीन हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सीतापुर के रहने वाले अभिषेक वर्मा से हुई। साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। दोनों बालिग थे और अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र थे। एक-दूसरे पर विश्वास और आपसी सहमति के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के प्रमुख विकास हिन्दू की मौजूदगी में सीतापुर की कांशीराम कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर में वैदिक विधि-विधान के साथ दोनों का विवाह कराया गया। इसके अलावा, दोनों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट मैरिज भी की।
विवाह समारोह में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शुक्ला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के नेतृत्व और सहयोग से संपन्न कराया गया यह 68वां विवाह है।
संगठन की ओर से कहा गया कि बालिग युवक-युवतियों के प्रेम, आपसी सहमति और कानूनी अधिकारों का सम्मान करते हुए उन्हें विवाह संपन्न कराने में सहयोग दिया जाता रहा है। संगठन ने नवविवाहित जोड़े के सुखी और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.