यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति का एक और मौका, 21 नवंबर तक करें आवेदन

HIGHLIGHTS
- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी।
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 16 नवंबर को वेबसाइट पर सूची अपलोड की।
- लखनऊ मंडल के छह जिलों के प्रस्तावित परीक्षा केंद्र इसमें शामिल हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का एक और अवसर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 16 नवंबर को लखनऊ मंडल के छह जिलों के संभावित परीक्षा केंद्रों और उनसे जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेजा जा सकता है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रद्रीप कुमार ने जानकारी दी कि जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित केंद्रों की सूची अपलोड की गई है। इसमें लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और उन्नाव जिले के परीक्षा केंद्र शामिल हैं। विद्यार्थी और संबंधित लोग परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर सूची देख सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए साक्ष्य देना अनिवार्य
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के मुताबिक, प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी से लॉगिन कर उचित कारण और जरूरी साक्ष्य के साथ परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेजना होगा।
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 21 नवंबर तय की गई है। इस समयसीमा के बाद भेजे गए किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.