मथुरा में दर्दनाक घटना: किशोरी ने यमुना में लगाई छलांग, दोपहर में युवक भी कूदा

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी।
- सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की और नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर के डेगरा इलाके की रहने वाली खुशी को उसके चाचा ने किसी बात को लेकर डांटने के साथ मारपीट भी की थी।
- इसी से आहत होकर वह सुबह पुल पर पहुंची और यमुना में कूद गई।
- घटना के बाद इलाके में हड…
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की और नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर के डेगरा इलाके की रहने वाली खुशी को उसके चाचा ने किसी बात को लेकर डांटने के साथ मारपीट भी की थी। इसी से आहत होकर वह सुबह पुल पर पहुंची और यमुना में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
इसी दिन दोपहर के समय एक और घटना ने लोगों को चौंका दिया, जब एक अज्ञात युवक ने भी यमुना में छलांग लगा दी। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी घाट पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरे मामले में कूदे युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.