धुरंधर अभिनेता नदीम खान रेप मामले में गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने फिल्म धुरंधर में काम कर चुके अभिनेता नदीम खान को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 22 जनवरी को हिरासत में लिया गया था और वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नदीम खान ने उससे शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पुलिस ने सोमवार, 26 जनवरी को मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिकायत के मुताबिक महिला घरेलू सहायिका के रूप में अलग-अलग लोगों के यहां काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान कई वर्ष पहले नदीम खान से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
महिला का आरोप है कि अभिनेता ने उससे विवाह का वादा किया था और इसी भरोसे पर कथित तौर पर करीब दस वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह घटनाएं मालवानी और मुंबई के पश्चिमी उपनगर वर्सोवा स्थित आवासों पर हुईं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.