दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

HIGHLIGHTS
- बारिश के बाद कई सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई।
- दिल्ली में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है।
- इस बार दिल्ली में मानसून 2 जुलाई को पहुंचा था।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के वसंत कुंज समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई और कई जगह जाम की स्थिति बन गई।
दिल्ली में जून कमजोर, जुलाई-अगस्त में झमाझम बारिश
दिल्ली में पिछले तीन वर्षों के दौरान मानसून के पैटर्न में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। अब जून में प्री-मानसून बारिश कमजोर रह रही है, जबकि जुलाई और अगस्त में कम समय के दौरान तेज बारिश के स्पेल बढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 में जुलाई में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जबकि अगस्त सूखा रहा था। हालांकि, 2024 से जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में लगातार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है। इस साल 26 अगस्त तक दोनों महीनों में करीब 612 मिमी बारिश हो चुकी है।
दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तारीख 29 जून है। इस बार मानसून 2 जुलाई को पहुंचा, लेकिन इसके बाद बारिश की रफ्तार तेज रही। जुलाई में 258 मिमी और 26 अगस्त तक अगस्त में 354.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून अवधि में अब तक कुल बारिश 653.9 मिमी तक पहुंच चुकी है।
2023 में जुलाई में 507.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 141 प्रतिशत अधिक थी और 2003 के बाद जुलाई की सबसे ज्यादा बारिश थी। इसके उलट अगस्त में केवल 91.8 मिमी बारिश हुई। इसके बाद 2024 से बारिश के वितरण में बदलाव देखने को मिला। जुलाई करीब सामान्य रहा, जबकि अगस्त में 390.3 मिमी बारिश हुई। 2025 में जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में अधिक बारिश दर्ज हुई और अगस्त में 400.1 मिमी पानी बरसा, जो 15 वर्षों में इस महीने का सबसे अधिक आंकड़ा था। 2026 में भी यही रुझान जारी है। 4 से 8 अगस्त के बीच पांच दिनों में 224.7 मिमी बारिश हुई, जबकि 25 अगस्त को 24 घंटे के दौरान 99.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.