यशवीर महाराज ने समाज को जागरूक रहने का दिया संदेश, लव जिहाद से सतर्क रहने की अपील

मुजफ्फरनगर। ग्राम घासीपुरा में गुरुवार को देवराज पंवार के आवास पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज के एकजुट होने और जागरूक रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को मजबूत करने के लिए समुदाय को मिलकर काम करने की अपील की।
स्वामी यशवीर ने संबोधन में समाज को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कथित लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटनाओं पर माता-पिता को सजग रहने और बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवराज पंवार ने की। इस अवसर पर बलराम, दीपेंद्र, राजेंद्र सिंह, किशनपाल कश्यप, कुशलवीर, राजीव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन में समाज की सुरक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और आपसी एकता पर विशेष जोर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.