कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…



उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत समतल करने वाले ट्रैक्टर पर लगे कंप्यूटर पाखी के 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद करंट फैल गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि करंट लगते ही पूरा ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया और चालक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मौके पर ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पल भर में हुआ दर…


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बंदरों का उत्पात लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शनिवार को कचहरी परिसर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब बैनामा कराने आए एक युवक के दो लाख रुपये लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और नोट उड़ाने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, कचहरी में अधिवक्ता सोहनपाल और आमिर खान के चैंबर पर एक युवक जमीन का बैनामा कराने पहुंचा था। स्टांप खरीदने के लिए अधिवक्ता ने रविंद्र लोधी उर्फ राजू को दो लाख रुपये एक पॉलिथीन में रखकर दिए थे। जैसे ही…

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफखां सराय में स्थित मजार, मस्जिद और शाही इमाम के मकान से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर संभल की जामा मस्जिद के शाही इमाम आफताब हुसैन वारसी और उनके भाई मेहताब हुसैन के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली में दर्ज की गई है। सुल्तानपुर बुजुर्ग क्षेत्र के हल्का लेखपाल मुकेश कुमार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गाटा संख्या 452 की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित थी और चकबंदी प्रक्र…




