300 फीट नीचे आई थी एअर इंडिया की फ्लाइट, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव

HIGHLIGHTS
- एएआईबी जांच में कमांडिंग पायलट का टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया।
- 4 अगस्त को फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ था।
- विमान अचानक 300 फीट नीचे आ गया था।
एएआईबी की जांच में एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कमांडिंग पायलट के नशे में होने की पुष्टि हुई है। 4 अगस्त को इस उड़ान के दौरान टर्बुलेंस हुआ था, जिसके चलते विमान एक झटके में 300 फीट नीचे आ गया था। इस घटना में कई यात्री घायल हुए थे।
एएआईबी ने एक बयान में बताया कि विमान का कमांडिंग पायलट साइकोएक्टिव पदार्थ परीक्षण में नॉन-नेगेटिव पाया गया है। डीजीसीए ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। एएआईबी ने भी कमांडिंग पायलट के नशे में होने की पुष्टि को गंभीर चिंता का विषय बताया है। साथ ही कहा है कि तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।
एएआईबी ने डीजीसीए से कार्रवाई की सिफारिश की
एएआईबी ने अपनी अंतरिम सुरक्षा सिफारिश में कहा कि उड़ान दल के एक सदस्य के साइकोएक्टिव पदार्थ परीक्षण का परिणाम नॉन-नेगेटिव मिलने को देखते हुए डीजीसीए साइकोएक्टिव पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करे।
घटना में कई यात्री हुए थे घायल
4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट एआई 2379 एयरबस A320 विमान से संचालित की गई थी। विमान में दो पायलट और छह केबिन क्रू समेत कुल 145 लोग सवार थे।
घटना के दौरान एयरबस A320 विमान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था। इससे कई यात्री घायल हुए और विमान के अंदर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
10 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद 24 लोगों को चिकित्सकीय सहायता दी गई। इनमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।
एजेंसी ने कहा कि साइकोएक्टिव पदार्थ के सेवन की पुष्टि गंभीर चिंता का विषय है और एएआईबी ने प्राथमिकता के आधार पर डीजीसीए से उचित कार्रवाई की सिफारिश की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.