लोड हो रहा है…
कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


भोपाल के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी क्षेत्र में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से 5 दमकल वाहन और 3 पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश श…


