मरमारा सागर में दो तुर्किए जहाजों की टक्कर, एक डूबा; 10 क्रू मेंबर लापता

HIGHLIGHTS
- हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे हुआ।
- टक्कर के समय अलसु में करीब 3,000 टन इंजन ऑयल लदा था।
- टगबेर्क इमामोग्लू में 4,200 टन कॉइल्ड स्टील था।
अंकारा। इस्तांबुल के सिलिवरी जिले के पास बुधवार तड़के मरमारा सागर में तुर्किये के झंडे वाले दो व्यावसायिक जहाजों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद एक बल्क कैरियर के डूबने की आशंका जताई जा रही है। उसके 10 क्रू मेंबर लापता बताए गए हैं। राहत और बचाव अभियान के लिए तुर्की कोस्ट गार्ड के 14 जहाज और एक हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
आपस में टकराए दो जहाज
जानकारी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे करीब 3,000 टन इंजन ऑयल ले जा रहा केमिकल टैंकर अलसु और 4,200 टन कॉइल्ड स्टील से लदा बल्क कैरियर टगबेर्क इमामोग्लू आपस में टकरा गए।
टगबेर्क इमामोग्लू काला सागर के बंदरगाह कराडेनिज एरेगली की ओर जा रहा था, जबकि अलसु एजियन सागर के आलियागा बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा था।
हादसे के बाद 10 क्रू मेंबर लापता
तुर्की के समुद्री मामलों के प्राधिकरण के अनुसार, बचाव केंद्र को सुबह 3:26 बजे टगबेर्क इमामोग्लू से इमरजेंसी सिग्नल मिला। इसके करीब 15 मिनट बाद अलसु के कप्तान ने हादसे की सूचना दी।
हादसे के बाद से टगबेर्क इमामोग्लू या उसके 10 क्रू सदस्यों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। रेडियो कॉल और मोबाइल फोन का जवाब नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने जहाज के डूबने की आशंका जताई है।
इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय के अनुसार, टैंकर अलसु को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है।
इस्तांबुल चैंबर ऑफ मैरीटाइम कॉमर्स के मुताबिक, टगबेर्क इमामोग्लू जूबे डेनिजसिलिक का है, जबकि अलसु का संचालन ओजपुलाथाने डेनिज तासिमासिलिगी करती है। लापता क्रू मेंबर्स की तलाश जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.