कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा (Core Infrastructure) क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि मई में धीमी पड़ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो पिछले सात महीनों का सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट का मुख्य कारण कोयला, कच्चे तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में आई कमी को माना जा रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले अप्रैल 2026 में इन आठ प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि 1.8 प्रतिशत दर्ज की ग…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अहम टिप्पणी करते हुए साफ किया कि नागरिकों को स्वच्छ और पीने योग्य पानी मिलना उनका मौलिक अधिकार है। अदालत ने महाराष्ट्र में गहराते जल संकट पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से पूछा कि इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब तक सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायमूर्ति ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खाता की खंडपीठ विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इनमें विशेष रूप से आदिवासी बहुल मेलघाट क्षेत्र की स्थिति का मुद्दा उठाया गया, जहां कुपोषण और बुनिय…

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक गंभीर सड़क हादसे में बिना ड्राइविंग लाइसेंस कार चला रही 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को टक्कर मार दी और फिर उसके दोनों पैरों पर कार चढ़ा दी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सिपाही की पहचान नांगलोई निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में तैनात हैं और अशोक विहार थाने में ड्यूटी पर कार्यरत थे। घटना के समय वह एक काम निपटाने के बाद बाइक से थाने की ओर लौट रहे थे…

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान जिलेभर से एकत्र हुए और डीएम कार्यालय का घेराव कर 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि संगठन के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सभी जिलों में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे जा…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के स्टेट स्कूल परिसर में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रुपये से अधिक की लागत वाले 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। किसानों का हुआ सम्मान, विकास कार्यों को मिली गति प्रगतिशील किसान सम्मेलन में…