राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, डीजी से लेकर एसपी स्तर तक बदले गए अधिकारी

HIGHLIGHTS
- राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
- अनिल पालीवाल, मालिनी अग्रवाल, अंशुमन भोमिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- डीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 18 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार देर रात कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, होम गार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईपीएस मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (यातायात) नियुक्त किया गया है। आईपीएस शरत कविराज को आईजी अपराध शाखा बनाया गया है, जबकि आईपीएस अंशुमन भोमिया को जोधपुर पुलिस आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आईपीएस राजेंद्र सिंह को आईजी सतर्कता, जयपुर, आईपीएस डॉ. रवि को अजमेर रेंज का आईजी, आईपीएस कैलाश चंद बिश्नोई को आईजी आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण तथा आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
तबादलों में अन्य महत्वपूर्ण नामों में आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा को जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) बनाया गया है। वहीं आईपीएस राजेश कुमार कांवट को बालोतरा का पुलिस अधीक्षक और आईपीएस नरेंद्र सिंह मीणा को 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना देरी किए नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.