दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर, स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किलें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दीपावली के बाद से वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या लगातार बनी हुई है। राजधानी में कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 363 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को सरकारी और निजी दफ्तरों के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया है। बाकी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दफ्तर आने की अनुमति है। यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेड-3 चेतावनी के तहत लिया गया है।
कई इलाकों में AQI 400 पार
दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 402 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, रोहिणी में 416 और जहांगीरपुरी व वजीरपुर में 400 तक पहुंच गया। एम्स और सफदरजंग हॉस्पिटल इलाके में AQI 323, आईटीओ में 380, अलीपुर 361, बवाना 388, बुराड़ी 382, चांदनी चौक 354 और द्वारका 379 रहा।
एनसीआर के नोएडा सेक्टर-62 में 352, गाजियाबाद के वसुंधरा में 373 और गुरुग्राम के सेक्टर-51 में 338 दर्ज किया गया।
इलाकों के AQI आंकड़े:
| इलाका | AQI |
|---|---|
| आनंद विहार | 402 |
| रोहिणी | 416 |
| जहांगीरपुरी व वजीरपुर | 400 |
| द्वारका | 379 |
| चांदनी चौक | 354 |
| आईटीओ | 380 |
| बवाना | 388 |
| बुराड़ी | 382 |
| गाजियाबाद, वसुंधरा | 373 |
| नोएडा सेक्टर-62 | 352 |
| गुरुग्राम सेक्टर-51 | 338 |
वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्या वाले मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने और अनावश्यक बाहर जाने से बचने की चेतावनी दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.