अखिलेश ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहा हूं

HIGHLIGHTS
- कांग्रेस ने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों की मांग की थी।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस को 26 सीटें देने के पक्ष में हैं।
- मंगलवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग रखी थी, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस को केवल 26 सीटें देने के पक्ष में हैं।
इस मुद्दे पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए रामगोपाल यादव समेत सपा के कई नेता और कांग्रेस के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं।
इसी बीच सपा नेता रामगोपाल यादव ने बयान दिया कि कांग्रेस को 26 सीटें दी जा चुकी हैं।
रामगोपाल यादव ने कहा, 'हम कांग्रेस को वही सीटें दे रहे हैं, जहां उसके जीतने की संभावना है। बैठक में जो बातें रखनी थीं, वे कल ही रख दी थीं। मैंने उन्हें (कांग्रेस) 26 सीटें भी दे दी हैं और आज फिर बातचीत के लिए जा रहे हैं।'
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने जताई नाराजगी
सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें देने के प्रस्ताव की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने नाराजगी जाहिर की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे तो पता नहीं कब दे रही है, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.