अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का हमला, पूछा- 2012 में पुरानी पेंशन क्यों नहीं की बहाल?

HIGHLIGHTS
- ओम प्रकाश राजभर ने सपा के घोषणा पत्र को समाज को गुमराह करने वाला बताया।
- राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था सुधारने का वादा कर अपने शासनकाल पर सवाल खड़े किए हैं।
- उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2005 में सपा सरकार के दौरान पुरानी पेंशन योजना समाप्त हुई थी।
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को समाज को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र में कानून-व्यवस्था सुधारने का वादा करके यह स्वीकार कर लिया है कि उनके शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज था और दंगे व बलात्कार होते थे।
शनिवार को गौतमपल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर दूसरे दलों से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद राजभर ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को खाली हाथ रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने की उम्मीद नहीं होने के कारण ही सपा प्रमुख बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
पुरानी पेंशन योजना को लेकर सपा से सवाल
पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा उठाते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2005 में सपा के शासनकाल के दौरान ही प्रदेश में यह योजना समाप्त की गई थी। उन्होंने सवाल किया कि यदि पार्टी के नेताओं को बाद में अपनी गलती का एहसास हो गया था, तो वर्ष 2012 में सत्ता में वापसी के बाद पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू क्यों नहीं किया गया? अब समाजवादी पार्टी किस आधार पर इसे बहाल करने का वादा कर रही है?
आरक्षण व्यवस्था पर भी दिया बयान
अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर पर टिप्पणी करते हुए राजभर ने कहा कि वह एक्सप्रेसवे से फोर लेन पर उतरे और अब सिंगल ट्रैक पर चल रहे हैं।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के बच्चों को आरक्षण व्यवस्था से बाहर करने का समय आ गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.