बागपत: पति की दूसरी शादी पर हंगामा, पहली पत्नी ने मंडप से दूल्हा पकड़वाया

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को हड़कंप मच गया, जब एक युवक को उसकी पहली पत्नी ने दूसरी शादी करने से पहले ही पकड़ लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
पहली पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में नांगलोई निवासी युवक से हुई थी और दंपती की 12 वर्षीय एक बेटी है। बेटे के न होने और दहेज की मांग को लेकर महिला 2015 में अपने मायके लौट गई थी। महिला का आरोप है कि पति ने उसे जानकारी दिए बिना एकतरफा तलाक ले लिया।
हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई रोक
महिला ने तलाक की जानकारी मिलने पर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए तलाक पर रोक (स्टे) लगा दी। इसके बावजूद आरोपी युवक शुक्रवार को दूसरी शादी करने के लिए बागपत के गांव में पहुंच गया।
बराती बने बंधक, शादी रद्द
सूचना पाकर महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और शादी का विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने बरातियों को एक मकान में बैठा दिया। हालात बिगड़ते देख दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे और दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले जाकर जांच शुरू की। पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दुल्हन पक्ष ने भी लगाए आरोप
दुल्हन के परिजनों का कहना है कि शादी तय करते समय दूल्हे ने पहली पत्नी से तलाक होने की बात बताई थी, लेकिन हाईकोर्ट से तलाक पर रोक की जानकारी नहीं दी। उन्होंने इसे धोखाधड़ी बताया।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष दिल्ली के निवासी हैं और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कानूनी कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार, जांच अधिकारी
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.