माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी से उड़ानें प्रभावित, दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई की फ्लाइट कैंसिल

HIGHLIGHTS
- माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर भारत की हवाई सेवाओं पर दिखाई देने लगा है।
- SpiceJet ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से रवाना होने वाली तीन उड़ानें रद्द कीं।
- रद्द उड़ानों में दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई शामिल हैं।
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर भारत में हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। स्पाइसजेट ने दिल्ली से संचालित होने वाली अपनी तीन उड़ानें रद्द कर दी हैं। हालांकि, अन्य एयरलाइनों में अभी तक इस तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट को दिल्ली से रवाना होने वाली तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इसके अलावा स्पाइसजेट की दिल्ली से दरभंगा और दिल्ली से मुंबई जाने वाली दो उड़ानों में भी देरी हुई।
एअर इंडिया ने क्या जानकारी दी?
वहीं, एअर इंडिया ने कहा है कि वह माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एयरलाइन के मुताबिक, उसकी उड़ान सेवाओं पर इस तकनीकी खराबी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके संचार माध्यम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
एअर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के ईमेल बिना किसी रुकावट के प्राप्त होते रहें, इसके लिए ईमेल ट्रैफिक को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते पर रीरूट किया गया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह निर्धारित 24 घंटे की समय-सीमा के भीतर ही ईमेल का जवाब दे रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.