हैदराबाद में डिफेंस अधिकारी की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, 44 वर्षीय स्टॉक ट्रेडर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- हैदराबाद के मीरपेट स्थित धातु नगर में महिला की हत्या।
- मृतका की पहचान 34 वर्षीय अनीता अरुण कुमार के रूप में हुई।
- अनीता, MIDHANI के डिप्टी जनरल मैनेजर अरुण कुमार वेणुगोपाल की पत्नी थीं।
हैदराबाद। मीरपेट के धातु नगर में बुधवार शाम एक फ्लैट के अंदर डिफेंस पीएसयू के अधिकारी की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 44 वर्षीय स्टॉक मार्केट निवेशक को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी स्टॉक ट्रेडर को हिरासत में लिया। वह भी उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहता है। पुलिस ने उसके पास से पीड़िता के फ्लैट से चोरी किए गए गहने भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
कैसे सामने आया मामला?
मृतका की पहचान 34 वर्षीय अनीता अरुण कुमार के तौर पर हुई है। वह मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) में डिप्टी जनरल मैनेजर अरुण कुमार वेणुगोपाल की पत्नी थीं।
मीरपेट पुलिस के मुताबिक, अरुण रोज सुबह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते थे, जबकि शाम को अनीता उन्हें स्कूल से घर लेकर आती थीं। बुधवार सुबह करीब 8:20 बजे अरुण अपने 11 और 8 साल के दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। शाम को जब अनीता बच्चों को लेने स्कूल नहीं पहुंचीं, तो दोनों बच्चे खुद ही घर लौट आए।
बच्चों ने पिता को फोन कर दी सूचना
मीरपेट के इंस्पेक्टर बी. शोभन ने बताया, "बच्चों ने अनीता को बेडरूम के फर्श पर खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने अनीता के फोन से अरुण को कॉल किया। सूचना मिलते ही अरुण फ्लैट पर पहुंचे और अनीता को एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.