BSNL ने शुरू की eSIM सेवा, अब फिजिकल सिम के बिना मिलेगा कॉल और इंटरनेट एक्सपीरियंस

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अब eSIM (इलेक्ट्रॉनिक सिम) सर्विस शुरू कर दी है। इससे अब BSNL उपयोगकर्ता बिना फिजिकल सिम डाले ही कॉल और इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल प्राइवेट कंपनियों जैसे Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) ग्राहकों को मिलती थी।
BSNL ने eSIM सेवा को लागू करने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। टाटा कम्युनिकेशंस के MOVE प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल eSIM सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट के लिए किया जाएगा, जिससे लाखों ग्राहकों तक यह सेवा आसानी से पहुंच सकेगी। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी और स्मूद एक्सपीरियंस देना है।
BSNL की नई eSIM सेवा 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर काम करेगी। जिन फोन में eSIM सपोर्ट है, उनके यूजर्स इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं। BSNL के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन ए. रॉबर्ट रवि के अनुसार, पैन-इंडिया eSIM सेवा से कंपनी की दूरसंचार क्षमताओं को एक नया स्तर मिलेगा।
बीएसएनएल ने हाल ही में 98,000 टावरों के जरिए 4G सर्विस भी शुरू की है। इसके बाद अब कंपनी की निगाह 5G सेवा पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL 2025 के अंत तक दिल्ली और मुंबई में 5G नेटवर्क शुरू कर सकती है।
यह कदम स्पष्ट करता है कि BSNL प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबले के लिए अपनी सर्विसेज को तेजी से अपग्रेड कर रही है और ग्राहकों को बेहतर टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस देने की दिशा में सक्रिय है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.