28 साल पुराने मामले में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को 3 साल की जेल, दो अन्य भी दोषी

HIGHLIGHTS
- लखनऊ की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने 28 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया।
- पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को तीन साल की जेल हुई।
- हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी तीन-तीन साल के कारावास की सजा मिली।
लखनऊ। व्यापार कर भवन में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी करने के करीब 28 साल पुराने मामले में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल समेत तीन लोगों को तीन-तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला दिया। अदालत ने तीनों दोषियों पर 36-36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
इस मामले में बनवारी लाल कंछल के अलावा हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को दोषी ठहराया गया था। अदालत ने 17 नवंबर को तीनों को दोषी करार देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद सजा पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीनों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई।
यह मामला 12 अगस्त 1998 का है। उस दिन हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटना भी हुई थी।
घटना के बाद हजरतगंज कोतवाली में बनवारी लाल कंछल और उनके व्यापारी साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब 28 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.