CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की कोशिश; जंतर-मंतर पर हंगामा

HIGHLIGHTS
- घटना उस समय हुई, जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों से बातचीत कर रहे थे।
- सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था।
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। आरोप है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक दीपके के पास पहुंचकर उन पर स्याही फेंकती दिखाई दे रही है। यह घटना उस समय हुई, जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे।
जंतर-मंतर पर दिनभर रहा हंगामे का माहौल
शनिवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर हलचल बनी रही। सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को वहां से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अभिजीत दीपके ने खुद भी भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया। इसी दौरान दिन में एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें..
स्याही फेंकी, थप्पड़ मारने की भी कोशिश
घटना के समय अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के बीच मौजूद थे। आरोप है कि महिला ने उन पर स्याही फेंकने के साथ-साथ थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत महिला को पकड़ लिया। इस घटना से पहले ही दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी।
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दीपके
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि वह तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 21वें दिन शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में लिया।
किस मुद्दे को लेकर चल रहा है आंदोलन
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोनम वांगचुक को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करने की अपील की गई है।
सोनम वांगचुक 28 जून से नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद से जुड़े कुछ छात्रों की कथित मौत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.