अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य, संदीप सिंह के सगाई समारोह में होंगे शामिल

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को मेरठ से हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ पहुंचेंगे।
- सीएम योगी दोपहर 2:55 बजे तालानगरी पहुंचकर संदीप सिंह और सौरभ सिंह के सगाई समारोह में शामिल होंगे।
- मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे अलीगढ़ से आगरा के लिए रवाना होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख हस्तियां 14 नवंबर को अलीगढ़ पहुंचेंगी। इस दौरान सभी नेता अलग-अलग कार्यक्रमों, बैठकों के साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 2:55 बजे तालानगरी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल के पास स्थित हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा। यहां वह राज्य मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह के सगाई समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी 14 नवंबर को अलीगढ़ आएंगे। वह दोपहर 12:15 बजे सगाई समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा 14 नवंबर को सुबह 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वह गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:20 बजे जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होंगे और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सगाई समारोह में भी शामिल होंगे, जिसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह 3:30 बजे सगाई समारोह में शामिल होंगे।
वहीं, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह भी अपराह्न 3:30 बजे सगाई समारोह में शिरकत करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.