UP में SIR को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी बनाएंगे रणनीति

HIGHLIGHTS
- बैठक में 700 से अधिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
- जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मतदाता प्रमुख बैठक में मौजूद रहेंगे।
- छूटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा होगी।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है। पार्टी ने मतदाता सूची से छूटे लोगों के नाम फिर से जुड़वाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर के समय शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और प्रदेश व क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में 700 से अधिक पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला और विधानसभा मतदाता प्रमुख के साथ आईटी संयोजक शामिल हैं। बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया में छूटे मतदाताओं तक पहुंचने और उनके नाम मतदाता सूची में दोबारा शामिल कराने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
पंकज चौधरी ने दिया था भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदाता सूची से नाम कटने पर चिंता जताए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भरोसा दिलाया था कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा था कि छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।
अब संगठन की इस बैठक में अभियान की योजना तैयार करने और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने को लेकर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.