उत्तर प्रदेश
रेल ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार रात अरखा और परियावां स्टेशन के बीच ट्रैक पर रखे स्लीपर के टकराने की घटना सामने आई। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। घटना के कारण ट्रेन करीब बीस मिनट तक रुक गई।
ऊंचाहार स्टेशन पर इंजन की जांच के बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना की गई। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ ऊंचाहार और प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पर जानबूझकर स्लीपर रखा गया था और इस मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.