रूस के कामचटका में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जमीन से 205 किमी नीचे था केंद्र

HIGHLIGHTS
- रूस के कामचटका के पूर्वी तट के पास शनिवार को जोरदार भूकंप आया।
- यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने तीव्रता 6.7 मापी।
- भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई।
रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका के पूर्वी तट के नजदीक शनिवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भी इसकी तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से लगभग 205 किलोमीटर की गहराई में था।
फिलहाल भूकंप से किसी की मौत या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
शाम 6:45 बजे दर्ज किए गए भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 45 मिनट और 9 सेकंड पर आया। इसका अक्षांश 53.667 डिग्री उत्तर और देशांतर 158.030 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र रूस के कामचटका क्षेत्र में समुद्र तट के पास था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी फिलहाल सुनामी की आशंका से इनकार किया है। केंद्र के अनुसार, इस भूकंप के बाद किसी तरह की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.