दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, समर्थकों का हंगामा; SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का आरोप

HIGHLIGHTS
- दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया।
- कार्रवाई जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान कथित हमले से जुड़ी है।
- संसद मार्ग थाने के बाहर स्वतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन हुआ।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में यह कार्रवाई की गई है। स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में शनिवार को संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी निशु पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप भी लगा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया। भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में निशु के पिता संजय कुमार की खोपड़ी फोड़ने की बात स्वीकार की थी। इसके बावजूद वह सिर्फ एक रात थाने में रहने के बाद बाहर आ गया था। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद उसे चार घंटे में ही पकड़ लिया गया।
एससी/एसटी और पॉक्सो में मामले दर्ज
पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एससी/एसटी अधिनियम के साथ बीएनएस के तहत पीछा करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। उसके खिलाफ पॉक्सो का मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानकारी सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.