रोहिणी में बारातियों की पिटाई से डीटीसी बस चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। शनिवार देर रात एक बारात के दौरान बस चालक पर हमला हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय विकास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना मुख्य सड़क पर हुई। बारात के लोग तेज डीजे संगीत पर डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पीछे से आ रही DTC बस का चालक विकास ने रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाया। इस पर बारातियों ने चालक से बहस शुरू कर दी और गालियां देने के बाद लगभग 15-20 लोगों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
यह घटना दिल्ली में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.